जौनपुर: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन कुत्तूपुर स्थित एक होटल के प्रांगण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोरमा मौर्य रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रागिनी सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य ने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजना चल रही है जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष ने आई हुई सभी महिलाओं का आभार प्रकट किया। संचालन सदर विधानसभा के संयोजक आशीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रामसूरत मौर्या,श्रीमती शैल साहू, अंजू पाठक, मिलन श्रीवास्तव, अंजू शर्मा, सीमा तिवारी, सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, मदन सोनी, श्याम मोहन अग्रवाल, अजय सिंह, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, ब्रामेश शुक्ला, नंदलाल यादव, सिपिन सिंह, बसंत प्रजापति,मुन्ना सिंह,संतोष मौर्य, यसवंत साहू, जीतेन्द्र सिंह प्रमुख, जयविजय सोनकर, सुनील यादव मम्मन, अभिषेक श्रीवास्तव, रामसिंह मौर्या, धर्मपाल कन्नौजिया, राधे पाल आदि लोग उपस्थिति रहे।