जौनपुर: नपा अध्यक्ष ने इंटरलॉकिंग का किया लोकार्पण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय नगर के गुड़हाई मुहल्ले में होने वाली 125 वर्ष पुरानी रामलीला मैदान में नवनिर्मित इंटरलाकिंग कार्य का श्रीराम विवाह की रामलीला के दिन नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी एवं रामलीला प्रेमियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने कहा कि नगर की जनता ने जिस आशा एवं वि·ाास के साथ हमें अपना वोट देकर अपना चेयरमैन बनाया है मैं वादा करता हूँ कि आगामी पाँच वर्षों के पूरे कार्यकाल में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। कहा कि मेरे कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के समूचे नगर में विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने नगरवासियों से आग्रह किया कि यदि किसी को भी कोई समस्या नगर पालिका के स्तर पर होती है तो वह सीधे हमसे अपनी समस्या बताए उसका उचित समाधान किया जाएगा। इस मौके पर ईओ अखिलेश तिवारी, निकुञ्ज गुप्ता, पशुपतिनाथ गुप्त मुन्ना, संजय जायसवाल सहित समस्त सभासदगण व अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



