जौनपुर: लेखपाल संघ के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को मिला बराबर का मत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अध्यक्ष पद का चुनाव रद्द, अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
शाहगंज जौनपुर। तहसील मुख्यालय पर लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी चुनाव आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे दोनों उम्मीदवारों को 41-41 मत प्राप्त होने से चुनाव रद्द कर दिया गया। अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। चुनाव अधिकारी जिला उपमंत्री सतीष कुमार रहे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमरजीत बिंद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मंत्री विवेक सिंह ठाकुर, उपमंत्री रोशन अली, कोषाध्यक्ष पंकज पटेल, आडीटर रविकांत मौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर विकास सिंह 41 मत व रमेशचंद्र त्रिपाठी को 41 मत प्राप्त हुए। जिससे चुनाव बराबरी का हो गया। जिसके कारण उक्त पद पर पुन: चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुछ समय बाद पुन: मतदान कराया जायेगा।


