जौनपुर: फिजियोथेरेपी के माध्यम से गठिया को किया जा सकता है कम: डॉ. शशांक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। विश्व गठिया दिवस पर डॉ. शशांक ने बताया कि गठिया एक प्रकार की सूजन व जोड़ों के दर्द के साथ आने वाली बीमारी है। यह रोग विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं: जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस, रियुमेटोइड आर्थराइटिस, जुमेनाइल गठिया आदि। एक फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में मैंने देखा है इसका व्यक्तियों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है और आज फिजियोथेरेपी के माध्यम से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। डॉ. पल्लवी ने बताया कि पुराना दर्द गठिया की पहचान है। आज हम फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनों का उपयोग करते हैं: जैसे लेजर थेरेपी, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, मैनुअल थेरेपी व चिकित्सकीय अभ्यासों से मांसपेशियों को मजबूत करने से लेकर उसको लचिला बनाने तक कई तरह के तरह के व्यायाम कराये जाते हैं, जिससे गठिया पे नियंत्रन पाया जा सके। हमारे देश में यह गंभीर समस्या इसलिए बनी है, क्योंकि बड़ी आबादी में व्यायाम का अभाव और गतिहीन जीवन शैली के कारण मोटापे में भी बढ़ोतरी होना है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



