जौनपुर: मजलिसे बरसी 15 अक्टूबर को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के शाही किला स्थित मकबूल मंजिल बलुआघाट में पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी के वालिद मरहूम हाजी सैयद सादिक मेंहदी कर्बलाई की मजलिसे बरसी 15 अक्टूबर को सुबह दस बजे होगी। मजलिस को खेताब करेगें मौलाना सैयद कमर हसनैन ईरानी कलचर हाउस दिल्ली। सोजखानी असगर मेंहदी बबलू मुजफ्फरनगर करेगें। पेशखानी आसिफ बिजनौरी, डॉ.शोहरत, मेंहदी मिर्जापुरी, हसन आब्दी फतेहपुर व एहतेशाम जौनपुरी करेगें। बाद खत्म मजलिस अंजुमन हैदरयिा कोर्रापट्टी नौहाखानी व मातम करेगी। वहीं रविवार की रात्रि 7 बजे अंजुमन जाफरिया के नौहेखां मरहूम इब्ने हसन इब्बू खां की मजलिसे बरसी इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में होगी। मजलिस को खेताब करेगें मौलाना मोहम्मद शम्सी फैजाबाद, सोजखानी सैयद गौहर अली जैदी व उनके हमनवा करेगें। पेशखानी तनवीर व रिशभ खान जौनपुरी करेगें। बाद खत्म मजलिस अंजुमन मासूमिया नौहाखानी व सीनाजनी करेगी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


