जौनपुर: सूरज हत्या कांड के छह आरोपितो को पुलिस ने किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
72 घंटे बाद भी गोताखोरो के हाथ नहीं लगा सूरज का शव
थानागद्दी जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के औवार गाँव में तीन दिन पहले नशे में धुत्त युवक सूरज बनवासी की गाँव वाले ने पीट कर मौत के घाट उतार दिये थे। युवक के माता मांजू देवी के द्वारा घंटा में मुकदमा कराया गया था।घटना में दर्ज मुकदमे में आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।केराकत कोतवाली प्रभारी निरिक्षक के नेतृत्व में टीम में चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह और हमाराहियों के द्वारा सूरज हत्या कांड में शामिल छह आरोपितो में नगीना बनवासी,जोगिंदर बनवासी, भोलई बनवासी,पंचम बनवासी, संजू बनवासी और रंजू बनवासी को मुखिबर की मिली सुचना पर औवार गाँव के गोमती नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया।लेकिन अभी भी सूरज बनवासी का शव पुलिस के लिये बड़ी चुनौती के रूप में हैं। 72 घंटे बाद भी गोताखोरो के हाथ सूरज का शव नहीं मिला।


