जौनपुर: बच्चों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा टेबलेट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी में 200 टेबलेट का किया गया वितरण
जौनपुर। बीआरसी डोभी के सभागार में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख विद्या देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख अजय प्रकाश सिंह व खंड विकास अधिकारी डोभी श्रीमती रेनू चौधरी की उपस्थिति में कुल 103 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक/वरिष्ठ सहायक अध्यापकों में कुल 200 टेबलेट का वितरण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम के संयोजक डोभी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह एवं मंच संचालन एआरपी सतीश कुमार यादव के द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों को टैबलेट की उपयोगिता एवं बच्चों में डिजिटल लर्निंग, आईसीटी क्लास को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा टेबलेट के सुरक्षा एवं उपयोगिता के संबंध में विभागीय निर्देशों के बारे में बताया गया. प्रमुख द्वारा कोरोना काल में बच्चों को ऑनलाइन टीचिंग, डिजिटल लर्निंग के संबंध में शिक्षकों द्वारा किये गए शिक्षण की सराहना की गई तथा सरकार द्वारा टेबलेट वितरण करने से बच्चों में डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा. प्रमुख द्वारा कायाकल्प में किए गए कार्यों की चर्चा के साथ ही अवशेष कार्य व कस्तूरबा गांधी विद्यालय का कायाकल्प के लिए सहयोग देने की बात कही गई।
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा भी विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में कराए गए कायाकल्प कार्य व अधूरे कार्य को जल्द पूर्ण कराने की बात कही गई। साथ ही टैबलेट के संदर्भ में डिजिटल लर्निंग डिजिटल क्लास पर भी प्रकाश डाला गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार रघुवंशी के द्वारा प्रमुख व सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए टैबलेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में सभी एआरपी व बीआरसी के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
![]() |
| Advt. |




