मुंबई: भारतीय सदविचार मंच ने किया एथलीट ऐश्वर्या का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सामाजिक, साहित्यक सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच की ओर से दहिसर पूर्व स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार दहिसर पूर्व में रिले रेश में रजत पदक विजेता ऐश्वर्या मिश्रा का सैकडों गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित में भव्य सत्कार किया गया।
संस्था संस्थापक डाॅ. राधेश्याम तिवारी के सानिध्य और संस्था अध्यक्ष डाॅ. शिवश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न सम्मान समारोह में ऐश्वर्या मिश्रा को भारतीय सदविचार मंच की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप शाल, श्रीफल और 51 हजार रुपए की धनादेश प्रदान किया गया। श्री राम सत्संग समिति की ओर से 21 हजार रूपए की धन राशि और बयार मित्र परिवार की ओर से 11 हजार रुपए की धन राशि प्रदान की गई। ऐश्वर्या की मां आशा मिश्रा और पिता कैलासनाथ मिश्रा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द उपाध्याय, डाॅ. हृयनारायण मिश्रा, इंद्रमणि दुबे, श्रीकांत पाण्डेय, ब्रह्मदेव तिवारी, हरिशंकर तिवारी, पत्रकार अभय चौबे, पत्रकार अनिल पाण्डेय, उद्योगपति नलिन भाई, अमित ओमप्रकाश दुबे, शिक्षाविद सुरेश चौबे, डाॅ. ब्रिजेश पाण्डेय, ब्रह्मदेव सिंह, हरिप्रसाद पाण्डेय, सूर्यकांत उपाध्याय उपस्थित थे। संस्था कार्यकारिणी के पदाधिकारी कमलाशंकर मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा, महेंद्रकुमार मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा, गणेशप्रसाद पाण्डेय, बी.एम. गुप्ता, हेमंत पाण्डेय, अडो. शिशिर पाण्डेय, अमित तिवारी, रत्नेश दुबे, सुभाष दुबे, प्रेमचन्द (बाबा) तिवारी, कमलाकांत तिवारी, रामप्रकाश तिवारी, ध्रुवनारायण पाण्डेय, कमलाकांत त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश मिश्रा ने अतिथियों का सत्कार किया। संस्था महामंत्री बी.पी मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रवक्ता नागेंद्र मिश्रा ने आभार माना।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |
.jpg)



%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)