लखनऊ: विवाहिता समेत दो ने लगाई फांसी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। सरोजनीनगर में बुधवार को विवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। वहीं, इटौंजा में युवती का शव घर में फंदे से लटकता मिला। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर शैलेंद्र गिरि के मुताबिक अमौसी निवासी मंजू (30) ने शाम को साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह में खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मंजू के मायके पक्ष को सूचना दी गई। वहीं, इटौंजा नरोसा निवासी पूनम कनौजिया (22) ने घर के आंगन में पड़े जाल में दुपट्टा का फंदा बना कर फांसी लगा ली। पिता छोटेलाल के मुताबिक पूनम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


