लखनऊ: नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करते आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। चौक पुलिस ने नौवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ छात्रा के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि बाजारखाला मोतीझील कॉलोनी निवासी आशीष सिंह को पकड़ा गया है। आरोपी कई दिनों से 15 वर्षीय किशोरी को परेशान कर रहा था। घर से निकलते ही वह छात्रा का पीछा करता।
कई बार रिक्शा रोक कर अभद्रता भी की। शोहदे की हरकतों से सहमी छात्रा ने परिवार को घटना की जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक छात्रा के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बुधवार को भी आरोपी छात्रा का पीछा कर रहा था। जिसे मौके से पकड़ा गया।
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


