लखनऊ: कांग्रेस ने मनाई जय प्रकाश नारायण की जयंती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोक जननायक डॉ. जय प्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सीपी राय ने कहा कि जय प्रकाश नारायण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ लोकतंत्र के सेनानी भी थे।
‘भारत छोड़ो आंदोलन में जब गांधी-नेहरू समेत कई प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया तो तब जय प्रकाश के नेतृत्व में युवा पीढ़ी ने आंदोलन किया था। उन्होंने भूमिगत रहकर रेडियो के माध्यम से आंदोलन का संचालन किया। वह नेहरू के प्रिय मित्रों में थे। वह आजीवन देश और लोकतंत्र के लिए समर्पित रहे।
इस मौके पर डॉ. हिलाल अहमद नकवी, डॉ. सुधा मिश्रा, वीरेन्द्र मदान, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, डॉ. रिचा शर्मा, आशीष अवस्थी, दिनेश सिंह यादवव विवेक सिंह तन्हा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


