जौनपुर: प्राथमिक विद्यालय देवापट्टी में संपन्न हुआ विजय पर्व | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय देवापट्टी में आयोजित विजय पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक अध्यापक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय द्वारा संपूर्ण रामायण की कथा को संक्षेप में रखते हुए की गई। कार्यक्रम में भरत को विप्र रुप में हनुमान जी द्वारा अयोध्या आने की सूचना देना, अयोध्या में पुरवासियों द्वारा भगवान श्रीराम का स्वागत, मार्मिक प्रसंग वनगमन, नवधा भक्ति पर आधारित शबरी प्रसंग आदि रामायण के प्रसंग को अभिनय के माध्यम से दिखाया गया। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास पर आधारित है। हम अपने बच्चों शिक्षा के साथ संस्कार का भी प्रस्फुरण चाहते है। आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में अपनी सांस्कृतिक विरासत को जानने समझने का अवसर उपलब्ध कराना था। इस मौके पर विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों, अभिभावकों की मौजूदगी रही।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें