जौनपुर: कात्यायनी मां स्वरूप के दर्शन के लिए उमड़े भक्तगण| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- भोर में चार बजे से लगी भक्तो की लंबी कतार
बिपिन सैनी
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के 6वें शुक्रवार के दिन शीतला चौकिया धाम में माँ के कात्यायनी स्वरूप के दर्शन करने वाले भक्तो का दिनभर ताता लगा रहा। भोर साढे चार बजे माँ कि आरती प्रारम्भ हुई। इधर भक्तगण कतार लगाकार माँ के दर्शन के लिये आरती समाप्त होने का इंतजार करते रहे।आरती हो जानें के बाद जैसे ही मंदिर पुजारी शिव कुमार पंडा ने मुख्य कपाट खोला।
दर्शन पूजन के लिये भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा। आचार्यों ने बताया कि कात्यायनी देवी को सौभाग्य कि देवी कहा जाता है। माँ के इस स्वरूप कि विधि पूर्वक पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दुर होते है। सौभाग्य कि प्राप्ति होती है।चौकिया धाम में दिनभर घंट, घड़ियाल की ध्वनि गुञ्जायमान होती रही। शुक्रवार का दिन होने के नाते दिनभर नौनिहालों का मुंडन तथा जनेऊ संस्कार होता रहा। मन्दिर के मुख्य द्वार पर मेला सहायता केंद्र बनाया गया है जिससे भूले भटके दर्शनार्थियो की के परिजनों से कंट्रोल रूम पहुंचने पर मिलाया जा सके मेला छेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी बल तैनात रही।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |