अमित शाह ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच स्थापित करने के फैसले की सराहा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नये स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ को मंजूरी देने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और कहा कि इस मंच पर युवाओं के विचार, आकांक्षाएं और परिश्रम सम्मलित होंगे। मोदी की अध्यक्षता मेंकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में काम करने के लिए एक स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की स्थापना को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे युवाओं के विचार, आकांक्षाएं और परिश्रम इस मंच पर शामिल होंगे जो उनके लिए सरकार तक पहुंच बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अवसर खोलेगा। इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल से धन्यवाद देता हूं।
![]() |
| Advt. |



