BREAKING

जाम को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • जिले से अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग 
  • डॉ. शलभ ने मोतिहारी डीएम और एसपी को दिया पत्र

रक्सौल। प्रतिदिन लगनेवाले जाम को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है। इस बाबत शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ ने बीते 10 अक्टूबर को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर जिले से अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग की है।

पत्र में बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल स्थित नरकटियागंज-सीतामढ़ी रेलखंड पर गाड़ियों के निरंतर आवागमन एवं शंटिंग की वजह से रेलवे क्रासिंग गेट अधिकांश समय बंद रहते हैं जिसके कारण प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की विकट समस्या पैदा होती है। यह समस्या वर्षों से यहाँ की प्रमुख समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों के साथ साथ देश विदेश से आने वाले पर्यटक भी हर रोज इस समस्या से दो चार होते हैं। आयेदिन दुर्घटना होती रहती है। स्कूल बसों के अंदर बच्चे घण्टों जाम में छटपटाते हुए मानसिक तनाव झेलते हैं। उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ता है। सबसे बुरी हालत मरीजों की होती है जो बंद गेट और जाम के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते। कई मरीज एम्बुलेंस में ही दम तोड़ चुके हैं। विवशता और लाचारी की ऐसी तस्वीर यहाँ की सड़क पर रोज दिख जाती है। डॉ. शलभ ने इस विषय को मानवीय दृष्टिकोण से देखे जाने का आग्रह किया है।

बताया है कि रेलवे क्रासिंग गेट के किनारे स्थित ऊपरगामी पुल जो पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए है उस पर भी ई रिक्शा, टैम्पू और टांगा बेरोकटोक चलते हैं जिसके कारण अक्सर यह पुल भी जाम हो जाता है। इस पुल के प्रवेश द्वार पर भी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती जरूरी है। इसके अतिरिक्त यहाँ के नहर चौक पर भी अक्सर जाम लगा रहता है। सड़कों पर गाड़ियां बेतरतीब ढंग से लगी रहती हैं। बस, जीप, ई रिक्शा और टैम्पू वाले सड़क को अवरुद्ध कर अपनी सवारी चढ़ाते उतारते रहते हैं। सड़क पर कहीं भी ट्रैफिक नियम का अनुपालन नहीं होता।

आगे बताया है कि सीमावर्ती वीरगंज (नेपाल) के लोगों के लिए रक्सौल हमेशा से खरीदारी के लिए सहज और सुविधाजनक बाजार रहा है। इस महाजाम के कारण अब नेपाली ग्राहकों के लिए रक्सौल आना जाना मुश्किल होने लगा है। नतीजा यह है कि रक्सौल का व्यापार चौपट हो रहा है। 

पत्र में जाम को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले से अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें