पीएम मोदी करेंगे कुमाऊं का दौरा, विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उत्तराखंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को यानी उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे और इस दौरान वह यहां कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी अपने दौरे की शुरुआत जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन के साथ करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री गुंजी गांव जाएंगे जहां वह स्थानीय लोगों तथा सुरक्षा बलों के जवानों से मिलेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद प्रधानमंत्री अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम जाकर भगवान शिव की पूजा करेंगे और फिर पिथौरागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Politics
recent



