BREAKING

जौनपुर: पांच दिवसीय हनुमत कथा 05 अक्टूबर से प्रारंभ | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पांच दिवशीय हनुमत कथा 05 अक्टूबर से प्रारंभ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

 शुक्रवार की सुबह निकाली जाएगी  कलश यात्रा  

छ: से दस अक्टूबर तक होगी हनुमत कथा। ग्यारह अक्टूबर को  होगा विशाल भंडारा।

बद्रीनाथ धाम से यज्ञ सम्राट,अहमदाबाद महामंडलेश्वर,अयोध्या हनुमानगढ़ी,पड़ोखर सरकार सहित किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर समेत अनेक साधु संतो का भी होगा आगमन

बिपिन सैनी 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में श्री हनुमत कथा व भजन संध्या कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।पंडाल की सजावट तथा कथा व्यास मंच बनकर तैयार है।वाराणसी कलकत्ता  के कारीगरों ने मंच, पंडाल की सजावट को भव्य रूप से सजाया  है। शुक्रवार प्रातः शीतला चौकियां से कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चत अपराह्न तीन बजे से आरम्भ हुई हनुमत कथा सायं छ बजे तक होगी। इसके बाद भजन संध्या में भक्ति गीत गायक समा बांधेंगे।मां शीतला कार्यसमिति के तत्वावधान में शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में छ: अक्तूबर से दस अक्टूबर तक पांच दिवशीय श्री हनुमत कथा तत्पश्चात ग्यारह अक्टूबर को विशाल भंडारा किया जाएगा। भिन्न भिन्न देव स्थलों से आने वाले संत, महन्त, महामंडलेश्वर अपनी उपस्थिति से श्री हनुमत कथा की शोभा बढ़ाएंगे।भक्तगण श्री  हनुमत कथा का रसपान चित्रकूट के तुलसी पीठ पीठाधीश्वर जगत गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी रामचन्द्र जी महाराज के मुखार बिंदु से करेंगे। कथा व्यास से रामचन्द्र जी महाराज पांच दिनों तक श्री हनुमत कथा की अमृत वर्षा करेंगे।प्रथम दिन मंच पर जगत गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज अपनी गरिमामय उपस्थिति से भक्तों को दर्शन लाभ देंगे।बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के आगमन  को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं।आयोजक विनय त्रिपाठी ने बताया कि कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री जी आयेंगे।श्री हनुमत कथा को लेकर भक्तो में उत्साह बना हुआ है।

कथा में उपस्थित होकर ये बढ़ाएंगे शोभा ____श्री हनुमत कथा में बद्रीनाथ धाम से यज्ञ सम्राट बाल योगेश्वरदास जी महाराज,अहमदाबाद से महामंडलेश्वर श्री श्री 1008अखिलेश्वर दास जी महाराज, पंडोखर सरकार अनंत श्री विभूषण गुरू शरण जी महाराज, महंत राजू दास जी महाराज, किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी, चित्रकुट तुलसी पीठ सेवा न्यास मदन मोहन दास जी उपस्थित होकर संत समागम का दर्शन लाभ देंगे।

भजन गायक बांधेंगे समा____ कथा के दौरान भजन गायक भी भक्तों को भक्तिगीत पर भाव विभोर करेंगे। भोजपुरी गायक एक्स मनोज तिवारी, भजन गायक कन्हैया मित्तल, पदम श्री डा.सुनील जोगी कवि, भजन गायक खनिज देव चौहान, भजन गायक गोविंद शर्मा,भजन गायिका निशा शर्मा  भजन गीत सुनाएंगे जिसे लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें