जौनपुर: बड़की दीदी फिल्म की हुई शूटिंग, लाइट,कैमरा,एक्शन देखने जुटे लोग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बिपिन सैनी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गुरुवार को लाइट, कैमरा,एक्शन देख ग्रामीण उत्साहित हो गए। पर्दे पर दिखने वाले फिल्म की साक्षात अपने सामने शूटिंग होते देख लोग हर्ष व उत्साह से लबरेज होकर शूटिंग देखते रहे। भोजपुरी फिल्म बड़की दीदी की शूटिंग इस समय जनपद के गौराबादशाहपुर में चल रही है।गुरुवार को धर्मापुर ब्लॉक अंतर्गत गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित चौकी धरशन गांव में बड़की दीदी फिल्म की शूटिंग संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य अभिनेत्री अंजना सिंह व सह कलाकारो को लेकर घंटो शूटिंग किया गया। ग्रामीण परिवेश में हो रही शूटिंग को देखने आसपास लोग जुटे रहे। भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री अंजना सिंह को अपने गांव में देख लोग काफी प्रसन्न दिखाई दिए। फिल्म डायरेक्टर संजीव जी, फिल्म लेखक सत्येंद्र सिंह, प्रोड्यूसर नीला तिवारी हैं।
![]() |
| Advt. |




