दशहरा से पहले आया रितेश पांडे का देवी गीत 'नियरा गइल दशहरवा' | #NayaSaveraNetwork
दुर्गा पूजा व दशहरा आने में अभी बहुत वक्त है, मगर सातों बहिन सहित माँ जगत जननी के स्वागत की तैयारियाँ जोर शोर से की जा रही है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे का गाया हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स इस साल पहला देवीगीत लेकर आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
लिंकः https://youtu.be/lkigPOA1npE?si=XQxy9Px9ZWDfixSO
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'नियरा गइल दशहरवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर एक्टर रितेश पांडे की मधुर स्वर में यह देवी गीत मन को बहुत भा रहा है। यह सांग देखने और सुनने में बहुत अच्छा लग रहा है। इस गाने के गीतकार रजनीश चौबे हैं। संगीतकार छोटू रावत, वीडियो निर्देशक रवि पंडित, डीओपी गुड्डु पंडित, एडिटर दीपक पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



