वाराणसी: डेंगू की रोकथाम को घर-घर जांच अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम सघन अभियान चलाएगा। घर-घर अभियान चलाकर डेंगू के मच्छरों के पनपने की आशंका के मद्देनजर लार्वा को नष्ट कराया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान नगर आयुक्त शिपू गिरि ने दी। नगर आयुक्त ने कहा कि 500 से अधिक प्लॉटों को चिह्नित किया गया है।
जहां पानी एकत्र हो रहा है। इन प्लॉट मालिकों को भी सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रभावी नियंत्रण के लिए शहरवासी कंट्रोल रूम नंबरों 1533 अथवा 0542-27200058 पर शिकायत कर सकते हैं। शहरवासियों से अपील है कि घरों में गमलों, कूलरों, टायरों में पानी न जमा होने दें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि शहर में अभी तक 121 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। अभियान चलाकर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है।
![]() |
Advt. |