प्रयागराज: गणपति बप्पा के जयकारे से गूंजे घर-पंडाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। दस दिवसीय गणपति उत्सव सोमवार से शुरू हो गया। घरों और पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणपति की स्थापना की गई। कुछ पूजा कमेटियों की ओर से प्रथम पूज्य गणपित की स्थापना मंगलवार को भी की जाएगी। महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल और लोक मान्य सेवा ट्रस्ट की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक स्मारक भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। पुरोहित योगेश पित्रे और सोम के आर्चायत्व में पूजन-अर्चन किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी अध्यक्षता कर रहे लोक सेवा आयोग के पूर्व सचिव महेश सिंह, विशिष्ट अथिति पूर्व आईजी केपी सिंह, नीरज त्रिपाठी, कविता यादव त्रिपाठी, डॉ. बिंदु विश्वकर्मा, डॉ. विनीता विश्वकर्मा ने विधिविधान से भगवान गणेश की आरती की। इस अवसर पर सलोनी अग्रवाल के संयोजन में कलाकारों ने गणपति वंदना और भक्ति गीत की प्रस्तुति की।
![]() |
Advt. |