नया सवेरा नेटवर्क
चोरों पर पुलिस का नही रहा भय
बरसठी जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार की रात चोरों ने बन्द घरों से करीब 5 लाख रु पये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गयी, मौके पर पहुँची पुलिस जांच कर वापस चली आयी। आए दिन हो रही चोरी से क्षेत्र में दहशत है और चोरों पर पुलिस का भय नही है। महमूदपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 4 कमरों का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब दो लाख के आभूषण व पीतल के बर्तन कपड़ा सहित चार लाख की सामान चोरी कर ले गए। वही दूसरे गांव मंगरा में पुलिस के घर चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। यह भी घर बन्द पड़ा था। गांव के शैलेश प्रजापति सिपाही पद पर तैनात है। घर पर उसकी मां रहती थी कुछ दिन पहले उसे शैलेश अपने साथ लेकर चला गया। चोर साड़ी की रस्सी बनाकर छत के सहारे घर मे घुसे थे। बरसठी क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी हो रही है लेकिन पुलिस उसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ