नया सवेरा नेटवर्क
पुलिस ने किशोरी के पड़ोसी युवक को किया गिरफ्तार
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की से उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता की मां ने थाने पर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही थी। पीडि़ता की मां ने पुलिस अधीक्षक से भी न्याय की गुहार लगाई थी। नाबालिक लड़की की मां ने पड़ोसी युवक पर अपनी ग्यारह वर्षीय बड़ी लडकी के साथ झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही थी। जब पीडि़ता की मां ने पड़ोसी युवक से पूछने गई तो आरोपी युवक ने पीडि़ता को मारा पीटा और सोने की लाकेट तथा मोबाइल छीन लिया। पीडि़ता की मां बुधवार की रात करीब दस बजे तक थाने पर बैठी रही लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। पहले तो थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुज्तजर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फर्जी लग रहा है जमीनी विवाद को नया रूप देकर महिला आरोपी को फंसाना चाहती है। लेकिन शुक्रवार को जब राष्ट्रीय सहारा ने इस खबर को प्रकाशित किया तो आनन फानन में थानाध्यक्ष ने 354 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी राहुल यादव उर्फ राजेश पुत्र स्व विजय बहादुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ