नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण बरखी पर झांकी व भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तगण झांकी कार्यक्रम का लुत्फ उठाते हुए प्रसाद ग्रहण किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान गढी मंदिर, सरकार मंदिर, लक्ष्मी नारायण वाटिका व बीबीगंज के गोडिला गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भंडारे के साथ झांकी का आयोजन किया गया। झांकी मे विक्की बाबा जागरण संस्था द्वारा कृष्ण भक्ति से सरोबर भक्ति गीत प्रस्तुत की गई।जिसमें श्रोतागणों ने जमकर जयकारे लगाए। वही भंडारे में हजारों की संख्या में कृष्ण भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बरखी में मंदिर के पुजारी पंडित राम जी ने विधिविधान से पूजा पाठ किया। कार्यक्रम के आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान सुबाष चंद्र उर्फ चंदू यादव ने सभी आए हुए भक्तों का आभार प्रकट किया। वही बीबीगंज क्षेत्र के गोडिला फाटक स्थित राधा कृष्ण मंदिर व महादेव मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत बरखी समारोह में भंडारे का आयोजन किया गया। बरखी समारोह का शुभारंभ मंदिर के पुजारी राम अजोर वि·ाकर्मा ने द्वीप प्रज्वलन कर कर किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक रहे रोहित गुप्ता व सुबाष गुप्ता ने आस्था के साथ भक्त गणों को आने जाने वाले महिलाओं व पुरु षों अलग व्यवस्था व भंडारे का प्रोग्राम किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ