जौनपुर: अंतर्जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के सबेली गांव में आयोजित विभिन्न जिलों और प्रांत के डेढ़ दर्जन से अधिक जोड़ों ने अपनी अपनी कुश्ती कला का प्रदशर््ान कर दशर््ाकों का मन मोह लिया। सत्यम ने दीपक दिल्ली को पटकनी देकर बाजी अपने नाम कर लिया। इसी प्रकार कमल यादव ने दीपक रामपुर नद्दी को बाला रामपुर नद्दी ने इंद्रेश रमदेइया को अंगद सुल्तानपुर ने अमित गोरखपुर को उमा यादव ने राजू हरियाणा को चारों खाने चित्त कर पुरस्कार को जीत लिया। रोहित दिल्ली ने सुनील प्रयागराज को राम सिंह ने मयंक हरियाणा को रामसमुझ नाद्दीपुर ने शिवम गोरखपुर को सरिता बहराइच ने लक्ष्मी दिल्ली को आसमान दिखा कर दशर््ाकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे (अज्जू भैया) और भोलानाथ मिश्र ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कराया। निर्णायक की भूमिका में हैबत सिंह और उद्घोषक लल्ला पाठक वाराणसी रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनिल पांडे,श्याम बिहारी, देवेन्द्र सिंह, सुरेश पाण्डेय आदि लोगो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |