नया सवेरा नेटवर्क
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू की माता को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू की माता शांती देवी की द्वितीय पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बैजारामपुर में शुक्रवार को सादगी के साथ मनाया गया। राम लखन सिंह फ़ार्मसी कालेज पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगो का दिनभर आना- जाना लगा रहा।
दिन में साढ़े दस बजे पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शांती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरु आत किया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, कोआपरेटिव के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्र, ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह, धीरू सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह, सुधाकर उपाध्याय, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डॉयट प्राचार्य डॉ. विनोद शर्मा, सुनील यादव मम्मन सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ