जौनपुर: फरियादी के शंख बजाते ही अधिकारियों में मची खलबली | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। अपने खेत के खसरा खतौनी में गलत नाम चढ़ जाने को लेकर नाम का शुद्धिकरण हेतु पिछले डेढ़ साल से तहसील का चक्कर लगा रहे एक फरियादी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक में उस समय अधिकारियों में खलबली मचा दिया, जब वह शंख बजाने लगे। मालूम हो कि तहसील केराकत के ग्राम छतरीपुर निवासी हंसलाल का नाम खसरा खतौनी में हंसलाल की जगह हंसराज के नाम से खसरा खतौनी में दर्ज हो गया था। खसरा खतौनी में गलत नाम चढ़ जाने के कारण सरकारी योजनाओ के लाभ हंसलाल को नही मिल रहा था। हंसलाल ने खसरा खतौनी में नाम के शुद्धिकरण कराने हेतु पिछले डेढ़ साल से वह तहसील में अधिकारियों व भू राजस्व कर्मचारियों के यहां चक्कर लगा रहे थे। थक हार चुके हंसलाल ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक में पहुंच गए। जब देखा कि फरियादियों की लंबी कतारें लगी हुई है तो चट उन्होंने अपने झोले से शंख निकाल कर बजाना शुरू किया तो फिर क्या था ,शंख बजते ही सभी अधिकारियों में खलबली मच गयी। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने तुरंत हंसलाल को अपने पास बुलाकर फरियाद सुना और उन्होंने पेशकार दिलीप कुमार के पास भिजवाकर मामले को देखने के लिए कहा। पेशकार के पास पहुंच कर हंसलाल बार बार यह धमकी भी देने लगा कि अगर हमारा काम नहीं होगा तो हम सबको श्राप दे देंगें। पेशकार ने हंसलाल को भू राजस्व निरीक्षक के पास ले जाकर राजस्व के अभिलेख में नाम को शुद्धिकरण करने को कहा। राजस्व निरीक्षक ने फरियादी को यह आ·ाासन देकर वापस कर दिया कि अब आपका काम हो जायेगा। अब आपको दौड़ना नहीं होगा। तब कहीं जाकर हंसलाल वापस हो गया। जो तहसील में चर्चा का विषय बना रहा।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |