नया सवेरा नेटवर्क
कुर्की की कार्रवाई शुरू होते ही मचा हड़कंप
केराकत जौनपुर। तहसील में बड़े बकाएदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के फलस्वरूप बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। अभी गत दिवस उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के निर्देशन में तहसीलदार मूसा राम ,नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने राजस्व टीम के साथ तहसील के ग्राम लोहराखोर पहुंच कर बड़े बकाएदार राम अवतार शर्मा पुत्र शारदा प्रसाद पर 26 लाख रु पए बकाया होने के कारण उनके अचल सम्पत्ति की कुर्की की कार्रवाई कर दिया। जिसका असर यह हुआ कि तहसील के अन्य बकाएदारों में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार मूसा राम व नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई होते ही राम अवतार शर्मा ने सभी बकाए की राशि 26 लाख रु पये को जमा कर दिया है। वहीं एसडीएम नेहा मिश्रा व तहसीलदार मूसा राम ने नायब तहसीलदार हुसैन अहमद व राजस्व संग्रह अमीनों राम मिलन सिंह, निरंकार शुक्ल, धर्मजीत यादव व अजय कुमार पान्डेय के सक्रिय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए तहसील के बकाएदारों के खिलाफ वसूली व अन्य कार्रवाई में और भी तेजी लाने पर बल दिया है,साथ ही सभी राजस्व संग्रह अमीनों को गांवों में बकाएदारों के यहां जाते समय अपने पास एक लाल झंडी रखने की हिदायत भी दिया। तथा बकाएदारों के यहां पहुंचते ही लाल झंडी फहराने की भी नसीहत दिया है। जिसके चलते लालझंडी देखते ही बकाएदार यह समझ जायेगा कि अब तहसील प्रशासन कठोर कार्रवाई करने की तैयारी कर लिया है और वह आसानी से लाल झंडी को खतरे का सूचक समझ जायेगा।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ