नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर जौनपुर। बयालसी इण्टर कॉलेज में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं का आंख नाक कान गला आदि का परीक्षण कर उपचार किया गया। बी एच यू के डॉक्टर संदीप कुमार दुबे ने प्रधानाचार्य के अनुरोध पर विद्यालय में पहुंचकर लगभग 500 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मुफ्त में दवा भी दिया। डॉक्टर श्री दुबे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नाक कान गला संबंधी रोगों का असर व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है यहां तक की कुछ बच्चों के विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल देते है। इसलिए इन रोगों की कमी को हल्के में नहीं लेना चाहिए यदि इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे चलकर सर्जरी की आवश्यकता पड़ जाती है। अन्त में प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने डॉक्टर संदीप कुमार दूबे त्रिलोकी नाथ पांण्डेय सुशील कुमार श्रीवास्तव विजय सिंह यादव जगन्नाथ यादव व अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रु प से कैम्प के प्रभारी विद्यालय के बरिष्ठ शिक्षक गप्पू राम कन्नौजिया अनिल कुमार शर्मा विनय कुमार सिंह के अलावा विद्यालय के सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ