जौनपुर: भाजपा सरकार का आचरण संविधान विरोधी:डॉ.अवधनाथ | #NayaSaveraNetwork
सपा ने निकाली लोकतंत्र व संविधान बचाओ साइकिल यात्रा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विवेक यादव के नेतृत्व मे चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा नगर के एक होटल से निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल एवं पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने झंडा दिखाकर रवाना किया वहीं साईकिल यात्रियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। सत्ता के अहंकार में भाजपा सरकार अंधी हो गयीं है भाजपा जनता के अधिकारों को छीन रही है। पूरा देश भाजपा के तानाशाही व्यवहार को देख रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती हैं लूट और भष्टाचार का बोलबाला है और कानून का राज चौपट है।कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता का सबसे बड़ा अधिकार है। भाजपा सरकार जनता के सर्वोच्च अधिकार को भी छीनकर तानाशाही सरकार की स्थापना करना चाहती है। साईकिल यात्रा में मुख्य रूप से राजन यादव, विवेक रंजन यादव, विरेंद्र यादव,हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी,श्रवण जयसवाल, दीपचंद राम, गप्पू मौर्या,राजकुमार बिन्द,आशीष, घीरू,अनुपमा पटेल,नितिन सैफई,आशोक नायक, सोनू यादव, डॉ.शबनम नाज,संन्दीप यादव, पवन यादव, कलीम, साजिद अलीम, अमजद, अनवारु ल गुड्डू, लाल मोहम्मद रायनी, कमालुद्दीन अंसारी, मनोज मौर्या, जेपी यादव, प्रभाकर मौर्या,अजय विश्कर्मा ऋषि यादव, पंकज मिश्रा राममूर्ति सरोज हर्षित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।