जौनपुर : पूर्व जिलाधिकारी ने लोकतंत्र सेनानी को किया नमन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बक्शा जौनपुर पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह रविवार को बक्शा विकास खण्ड के सवंसा गांव पहुँच लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ संघ प्रचारक स्व. रमाशंकर उपाध्याय को माल्यापर्ण कर किया नमन किया। उन्होंने स्व. रमाशंकर के नाम से गेट निर्माण में सहयोग का आ·ाासन दिया। दोपहर में पहुँचे पूर्व डीएम सर्वप्रथम स्व. उपाध्याय के मूर्ति स्थल पर पहुँच उन्हें नमन किया। आगामी 13 अक्टूबर को उनकी पुण्यतिथि पर गेट निर्माण भूमि पूजन की बात कही। दिनेश सिंह इस दौरान वहां मौजूद शुभचिंतकों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना। इस दौरान संघ के वरिष्ठ प्रचारक अशोक उपाध्याय से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर प्रमोद उपाध्याय, भाजपा नेता प्रमोद यादव, डब्लू उपाध्याय, रज्जू उपाध्याय, अरु ण उपाध्याय, अम्बरीष दूबे, प्रधान ओपी यादव, अशोक गुप्ता, कपिल मिश्रा, पंकज उपाध्याय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें। इसके पूर्व बक्शा गांव में पंचायत भवन पर युवा समाजसेवी आशुतोष उपाध्याय,के द्वारा पूर्व जिलाधिकारी का स्वागत किया गया जहां पर मौजूद लोगो से उन्होंने कुशल क्षेम जाना। इस दौरान नीलेश पाण्डेय, पुनीत मिश्र, सुधीर उपाध्याय आदि ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent