जौनपुर: दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला/सिरकोनी जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय कांस्टेबल संदीप खरवार व शरद वैश्य के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि वि·ासनीय सूचना के आधार पुलिस ने दुष्कर्म में वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी विक्रम गौड़ पुत्र राम अवतार गौड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया। सिरकोनी संवाददाता के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के बाईपास के पास पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह काफी दिनों से पुलिस के पकड़ से दूर था। मुखबिर की सूचना पर थानाप्रभारी किशोर कुमार चौबे चौकी प्रभारी ई·ारचंद्र त्रिपाठी मय हमराहियों के ऊक्त बायपास के पास दुराचार के आरोपी सूरज गौतम पुत्र राजदेव गौत्तम निवासी रामनगर नाथुपुर को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।