जौनपुर: वित्तविहीन शिक्षकों ने 'चाक डाउन' का किया समर्थन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (संयुक्त मोर्चा) द्वारा शिक्षकों की सात प्रमुख मांगो को लेकर मंगलवार को चाकडाउन रखने के निर्णय के समर्थन में वित्तविहीन शिक्षक भी आ गए। मंगलवार को वित्तविहीन शिक्षक कालेजो में मौजूद रहते हुए चाकडाउन पर रहेगे। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव फौजदार सिंह 'अखिलेश' की अध्यक्षता में नगर के मारु ती नंदन मंदिर पर बैठक हुई। जिसमें सभी ने एक स्वर में संयुक्त मोर्चा द्वारा चाक डाउन के समर्थन का निर्णय लिया। फौजदार सिंह ने बताया कि सात सूत्रीय मांगो में संयुक्त मोर्चा ने वित्तविहीन शिक्षकों की सेवनियमावली बनाने व सम्मानजनक मानदेय देने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से वित्तविहीन शिक्षकों को बहुत उम्मीद थी। इस सरकार ने मिल रहे प्रोत्साहन राशि को बंद कर वादा किया था कि हम वित्तविहीन शिक्षकों का सेवानियमावली बनवाने के साथ सम्मान जनक मानदेय देंगे। बैठक में मुख्य रूप से राजेश मिश्र,अमित दूबे, रम्भा सिंह, विकास सिंह, संतोष यादव, जय प्रकाश यादव, मनोज सिंह, जय प्रकाश दूबे, मुन्नी मिश्रा, नीतू सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य, अजय तिवारी, चंदन जायसवाल, विनोद राय, संजय यादव, अंकुर दूबे, राजबाला सिंह सहित भारी संख्या में प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। संचालन शरद सिंह ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |