जौनपुर: कुएं में गिरकर युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी जौनपुर। ससुराल से गाय व बछिया लेकर देर शाम अपने घर जा रहे युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के कसनही गांव निवासी 38 वर्षीय राम आशीष सुबह बाइक से बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार गांव में गाय लेने गया था। देर शाम को अपने साले मंगला यादव के साथ गाय और बछिया लेकर पैदल ही अपने घर के लिए चल दिए। रात लगभग आठ बजे बरसठी ब्लॉक के दियाँवा गांव के निकट बसुही नदी के समीप पहंुचे थे कि गाय एकाएक भड़क गई। गाय और बछिया को संभालने के चक्कर मे युवक असंतुलित होकर सड़क के बगल स्तिथ खुले कुएं में गिर पड़ा। गाय के साथ अपने जीजा को भी कुएं में गिर जाने के बाद साला मंगला ने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई तो आस-पास के रहवासी ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सर्वेश शुक्ला ने फायर ब्रिागेड के साथ ही बरसठी एवं मछलीशहर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस और फायर ब्रिागेड की टीम ने ग्रामीणों संग करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक के साथ गाय और बछिया को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। आनन-फानन में घायल राम आशीष को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मछलीशहर भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |