नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं जौनपुर। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा को लोकतंत्र व संविधान बचाओ के तहत नगर में जिलाध्यक्ष डॉ.अवधनाथ पाल व पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा लोकतंत्र और संविधान बचाओ के तहत निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से वर्तमान जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाल पूर्व सांसद तूफानी सरोज सहित तमाम समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस साइकिल यात्रा के दौरान पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं और भाजपा को 2024 में हर जगह कैसे हराएंगे बीजेपी की जमानत जब्त होगी इसी लिए साइकिल यात्रा कार्यक्रम शुरू हुआ है और लोगों को उनके झूठे वादे कर जनता को मूर्ख बनाने की पोल खोली जाएगी। इस साइकिल यात्रा में शामिल रहे पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलाश नाथ यादव, राना पुष्पेश यादव, अताउल्लाह खान, मंजूर हसन, ईशा फारु की, मडि़याहू विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्या सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ