जौनपुर: महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, केस दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को खेत में घास छीलने गई महिला के साथ दुराचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के आरोप पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़ छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दिया है। गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह अपनी सास के साथ मक्के के खेत में घास छीलने गई थी। उसकी सास खेत के पीछे की तरफ और वह सामने ही घास छील रही थी। तभी वहां पहुंचे सुल्तानपुर गांव निवासी रामदुलार प्रजापति उसे बदनीयती से पकड़ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि शोर मचाने पर उसकी सास भी आ गई। आस पास खेतों में काम कर रहे लोग जब मौके की तरफ दौड़े तो वह भाग गया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent