जौनपुर: श्मशान घाट बनाने के विरोध में अदारी गांव में तनाव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के अदारी गांव की भूमि पर श्मशान घाट का निर्माण करने के विरोध में गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को चिन्हित शमशान घाट के लिए जमीन के पास पहंुच जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चिन्हित श्मशान घाट के पास नारेबाजी करते हुए विरोध आरंभ किया है। यहां सरकार के मंशा के अनुरूप श्मशान घाट बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इस मौके पर गांव निवासी अशोक कुमार यादव ने कहा कि जब तक श्मशान घाट बनाने का कार्य अन्यत्र जगह नहीं बनवाया जाता तबतक ग्रामीणों के साथ विरोध होता रहेगा। लालबहादुर यादव ने कहा कि गांव में बिना खुली बैठक किये यह कार्य कराया जा रहा हैं जो गलत हैं। वही भुलईराम यादव दूधनाथ ने बताया कि मेरे घर से महज थोड़ी ही दूर पर श्मशान घाट बनाने का कार्य किया जा रहा हैं। नीलम आदि महिलाओं ने बताया कि आबादी के करीब शव दाह बनने से भविष्य के साथ साथ वातावरण प्रभावित होगा। इस दौरान शव दाह के दरम्यान मुर्दा के अवशेष को जंगली जानवर व कुत्ते गांव में ले जा सकते हैं जिससे जल बहाव न होने के चलते गम्भीर विमारियों की समस्या गांव में फैल सकती हैं। उन्होंने कहा जब तक स्थल परिवर्तन नही होगा तब तक विरोध जारी रहेगा। धरने में अधिकतर लोग बरावा व अदारी डभिया गांव के लोग शामिल हुए। दरअसल यह श्मशान घाट अदारी गांव के घनी बस्ती से करीब दो से चार सौ मीटर दूरी पर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव एवं आसपास के लोग यहां शमशान घाट बनाने का कई माह से विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनकी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। इस कारण उन्होंने धरना देना शुरू किया है। ग्रामीणों ने धरने के दौरान भाषणबाजी करने के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे है।
![]() |
Advt. |