जौनपुर: किशोरी को भगाने के आरोप में पांच पर मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की माता के आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक सहित उसकी माता और भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी किशोरी की माता का आरोप है कि अंगुली गांव निवासी दिलीप निषाद का उसके घर आना जाना था। बीते 5 सितंबर की शाम दिलीप उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। उसकी माता विमला देवी और भाभी अंतिमा का भी उसे भगाने में सहयोग किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में संभावित जगहों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। तीनों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent