जौनपुर: सरकारी भीठे पर निर्मित मकान पर चला बुलडोजर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। तहसील प्रशासन ने एक गांव में लेखपाल के मना करने के बावजूद दबंग व्यक्ति द्वारा नव निर्माण करवाना महंगा साबित हुआ। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के आदेश पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सरकारी भीटे पर नव निर्मित पक्का भवन पर बुलडोजर चढ़ा कर सभी निर्माण को ध्वस्त करा दिया। बताते हैं कि विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम सुरैला में लगभग डेढ़ बीघा सरकारी खाते भीटे की भूमि पर सुखदेव यादव ने पक्का निर्माण कर लिया था। जिसकी शिकायत राजेश सिंह पुत्र कमला सिंह ने उपजिलाधिकारी से किया था। उपजिलाधिकारी सुश्री नेहा मिश्रा के आदेश पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद ने कानूनगो हनुमंत तिवारी,लेखपाल मनोज राठौर, रामे·ार यादव व पुलिस बल के साथ सोमवार को मौके पर पहुंच सभी अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। तथा कब्जा करने वाले को चेतावनी दिया कि पुन: निर्माण करने की कोशिश की गयी तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। प्रशासन के इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों में खलबली मच गयी है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |