नया सवेरा नेटवर्क
एसपी ने उरी शहीद राजेश की प्रतिमा का किया अनावरण
भकुरा गांव में जुटे लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। अमर शहीद राजेश सिंह के सातवें बलिदान दिवस के मौके पर भकुरा गांव में शहीद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा व भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि जब देश का जवान किसी ऑपरेशन पर निकलता तो वह सर पर कफ़न बांधकर कर निकलता है वह मरने जीने का परवाह नही करता है। वह केवल अपने टारगेट पर रहता है। देश के लिए प्राणों की आहुति देने का जज्बा अचानक नही आता है। इसमें उसके माता-पिता का विशेष योगदान होता है जो बचपन से ही देश के प्रति प्रेरित करते रहते है। कहा कि मेरा मानना यही है कि जिन्होंने हमारे लिए हमारे परिवारों के लिए हमारी भूमि के लिए हमारी धरती के लिए हमारे देश के लिए कितनी बड़ी कुर्बानी दी है इतना बड़ा बलिदान दिया है हम उसके महत्व को समझें उसका हमेशा वंदन करें। विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि शहीद राजेश सिंह ने शहादत देकर भकुरा गांव ही नहीं जिले का नाम रोशन किया है। शहीद की स्मृतियों को सहेजने की जिम्मेदारी हम लोगों की बनती है। कार्यक्रम की शुरु आत में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह के अलावा शहीद के पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह, नन्हे सिंह, भाजपा नेता रोहित भारद्वाज, सुरेश अस्थान आदित्य सिंह , शिवा सिंह के अलावा प्रधानपति कामता प्रसाद शर्मा व अन्य कई और अन्य सम्मानित लोगों की मौजूदगी में अमर शहीद राजेश सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात शहीद के पिता के आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक और अन्य अतिथियों के साथ शहीद राजेश सिंह की पत्नी जूली सिंह, बेटा रिशांक सिंह, शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ,मां प्रभावती सिंह बहन रीना सिंह, बीना सिंह और भाई राकेश सिंह ने जब शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तो सबकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। इस मौके पर स्वामी नाथ उपाध्याय, जयप्रकाश सिंह,रमाकांत पाठक,विनोद कुमार सिंह मुन्ना, नरेश सिंह, विशाल सिंह, रतन सिंह,रिशु सिंह, प्रधान पति कामता प्रसाद शर्मा, सत्येंद्र सिंह, आनंद सिंह, जेपी सिंह, आलोक सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह, अनिल उपाध्याय,भोला सिंह,हरिशंकर गिरी, फौजदार सिंह, संकठा सिंह, विकास सिंह, नागेन्द्र उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, मिठाईलाल कहार सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ