मुंबई: अखिलेश सिंह के यहां गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे डॉ. किशोर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। अंधेरी पूर्व के महाकाली केव्स रोड पर स्थित अंबिका अपार्टमेंट में रहनेवाले भाजपा युवा नेता अखिलेश सिंह के यहां आज समरस फाउंडेशन के चैयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने अपने पदाधिकारियों के साथ गणपति बप्पा का दर्शन कर देश के अमन, शांति और तरक्की की प्रार्थना की।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, संगठन सचिव सुरेंद्र पांडे और वाराणसी से आए डॉ. आलोक सिंह उपस्थित रहे। अखिलेश सिंह ने आए हुए समस्त लोगों का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।