राजा जौनपुर का मनाया गया जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रियासत के बारहवें नरेश राजा अवनीन्द्र दत्त दूबे का 76वां जन्म दिवस हिन्दी माह भाद्रपद के शुक्ल पक्ष राघा अष्टमी के दिन पूर्व की भाॅति वैदिक परम्परानुसार धूमधाम से मनाया गया। राजा हवेली स्थित मंदिर ठाकुर द्वारा में राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र अपने सहयोगियों के साथ वैदिक मंत्रो एवं रीति रिवाज से हवन-पूजन कर राजा साहब को रक्षासूत्र बाधा। 

तत्पश्चात् दरबार हवेली में शहर के गणमान्य वुद्धजीवियों, व्यापारियों, वकील व पत्रकार जनों ने राजा साहब से शुभेच्छा भेंट की। बधाई दिया व आर्शीवाद प्राप्त किया। राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं इण्टर कालेज के प्राचार्य/प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों ने राजा साहब को माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ देकर उनके शतायु होने की मंगल कामना की। 

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, संत प्रसाद राय, रामाश्रय द्विवेदी, डाॅ. देवेन्द्र प्रताप उपाध्याय (पूर्व प्रबन्धक) प्रो. शम्भूराम प्राचार्य, प्रो. अखिलेश्वर शुक्ल पूर्व प्राचार्य, डा. संजय चैबे प्रधानाचार्य, डा. सत्यराम प्रजापति प्रबन्धक, डाॅ. प्रेमचन्द पूर्व प्रधानाचार्य, महाबल यादव, जियाराम यादव, डा ओम प्रकाश शाही, डा. सुबासचन्द सिंह, ऋषिकेश द्विवेदी,  संजय अस्थाना पत्रकार, डाॅ. अशोक मिश्र, डाॅ. विश्वनाथ यादव, डाॅ. रमेशचन्द्र, अशोक तिवारी, रविप्रकाश सिंह, सुधाकर मौर्य लेखाकार, प्रो. मयानन्द उपाध्याय, प्रो. अवधेश द्विवेदी, डाॅ. देवमणि दूबे, डाॅ. मनोज पाठक, डाॅ. मनोज वत्स, रंजना चैरसिया, पूजा सिंह, सीमा अंजुम, कविता, राजेश श्रीवास्तव, डाॅ. आशाराम यादव, डाॅ. बृजेश सिंह, विनय ओझा, अंजनी श्रीवास्तव, गीतम सिंह, संदीप, डा. आशीष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।




*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ