लखनऊ: रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सम्मानित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्र को स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड मिला है। वर्ष 2022 में मंडल में अपराध नियंत्रण और उसमें स्थानीय लोगों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शामिल करने के मद्देनजर एफआईसीसीआई यानी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से यह पुरस्कार 15 सितंबर 2023 को एफआईसीसीआई सभागार दिल्ली में दिया गया। यह पुरस्कार पूरे देश के सभी राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों को दिया गया। जिसमें की कुल 23 पुरस्कार बांटे गए। मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने अपराध नियंत्रण में भारी सफलता पर और रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक मनोज यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh