वाराणसी: ग्लोबल ओवरसीज में भाजपा जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
- पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, संजय गुप्ता व बृजेश गुप्ता ने पुष्प एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया
- पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मजबूती प्रदान करने को लेकर विशेष अभियान चलायेंगे: दीपक मिश्रा
नया सवेरा नेटवर्क
सुरेश गांधीवाराणसी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा का सोमवार को गोपीगंज स्थित ग्लोबल ओवरसीज कारपेट कंपनी में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान नगर पालिका श परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता एवं सीपीसी के पूर्व प्रशासनिक सदस्य संजय गुप्ता एवं उनके भाई बृजेश गुप्ता ने पुष्प एवं अंगवस्त्र में भेंट कर दीपक मिश्रा को सम्मानित किया
बता दें, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उमरिया गांव निवासी दीपक मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। दीपक मिश्रा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का ताता लगा है। जगह-जगह उनका फूल मालाओं से कार्यकर्ता गर्भ जोशी से स्वागत कर रहे हैं. गोपीगंज मे भी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। दीपक मिश्रा ने बताया कि भाजपा में उन्हें मिली जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह किया है और आगे भी करेंगे। वे जिलाध्यक्ष बनने के पहले पार्टी को मजबूत करने में जुटे थे। दीपक मिश्रा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियो की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की योजना के तहत घर-घर लोगों से संपर्क किया जायेगा। संगठन को मजबूत करना, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्पर्क, प्रचार-प्रसार करना, विपक्ष की विफलता को आमजन तक पहुंचा एवं कार्यकर्ताओं का आपस में समन्वय स्थापित करना उनका प्रमुख उद्देश्य है। बूथ-पन्ना समिति सहित सभी कार्यकर्ता बूथ विजय अभियान के अन्तर्गत बूथ स्तर तक संगठन संरचना को और मजबूत बनायेंगे। पार्टी के सांगठनिक ढांचे को और मजबूती प्रदान करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जायेगा। मतदाता जागरूकता अभियान को और जोर शोर से चलाया जायेगा।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi