राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर महाराष्ट्र द्वारा हुई काव्यगोष्ठी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। राष्ट्रीय साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक शब्दाक्षर महाराष्ट्र की अध्यक्षा डॉ कनकलता तिवारी के आयोजन में रविवार 24 सितंबर को वाशी सेक्टर नंबर 11 के लायंस क्लब नवी मुंबई में शानदार काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सागर त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कृपा शंकर मिश्र, मुख्य अतिथि मंजू लोढा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अन्य सम्मानित अतिथियों में वरिष्ठ कवि अभिलाष अवस्थी, डॉ.अलका पांडेय, सुफलता तिवारी, एड. राजीव मिश्र, निशांत सिंह "गुलशन", शब्दाक्षर महाराष्ट्र की अध्यक्षा डॉ. कनक लता तिवारी से सजे मंच पर अनेक कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन सीमा त्रिवेदी ने किया। अतिथियों के साथ सम्मान मूर्ति राजीव मिश्रा और निशांत गुलशन का सम्मान किया गया। सत्यभामा सिंह की प्रथम पुस्तक इन्द्रधनुष का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।लाल बहादुर यादव "कमल" ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
उपस्थित कवियों में रामप्यारे सिंह "रघुवंशी", अनिल कुमार राही, दयाराम "दर्द", सत्यभामा सिंह, मीनाक्षी शर्मा "पंकज", अमित मिश्र, दिल्ली से पधारे रघुवर आनंद, अन्नपूर्णा गुप्ता "सरगम", सिंधु वासिनी तिवारी, राहुल सिंह "ओज", रिंकी सिंह, श्रीधर मिश्र "आत्मिक", मनोज दुबे, रवि यादव "प्रीतम", अमनदीप गुजराल "विम्मी", नंदिता शर्मा "माजी", गुरु प्रसाद गुप्ता, शारदा प्रसाद दुबे, मीनू झा,संजय निराला, अंजली शुक्ला, अश्वनी उम्मीद, प्राध्यापक अंजनी द्विवेदी, बिट्टू जैन "सना" और सीमा त्रिवेदी रहीं। श्रोता अतिथियों में समाजसेवी और उद्योगपति राम मूरत यादव, अभय राज विश्वकर्मा, ममता विश्वकर्मा, सनातन बेहरा, प्रशांत तिवारी, शिल्पी तिवारी, आरूष तिवारी उपस्थित थे। अंत में आभार बिट्टू जैन "सना" ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |