भायंदर: कृपाशंकर सिंह के आवास पर स्थापित गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के पाली हिल बांद्रा स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन करने वालों में नेताओं के साथ-साथ पत्रकारों और समाजसेवियों का भी समावेश रहा। मीरा भायंदर वार्ताहर संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा भायंदर सत्ता के संपादक राजदेव तिवारी ने समाज सेवक राकेश ओझा के साथ बप्पा के दर्शन किए।
कल प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चैयरमैन डॉ. किशोर सिंह, महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा और संगठन सचिव सुरेंद्र पांडे ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अनेक गणमान्य लोगों ने पहले ही पहुंच कर यहां गणपति बप्पा के दर्शन किए। कृपाशंकर सिंह की धर्मपत्नी मालती सिंह ने आए हुए समस्त लोगों को प्रसाद वितरित कर उन्हें धन्यवाद दिया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |