नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह संबंधों का हमेशा निर्वाह करते हैं। कहीं भी रहे, कितनी भी व्यस्तता रहे, अपनों के लिए समय निकाल ही लेते हैं।
अपने पुराने मित्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के 83वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि राजनीति में अजातशत्रु के रूप में सभी का सम्मान प्राप्त करना बहुत मुश्किल काम होता है।
सुशील कुमार शिंदे चाहे महाराष्ट्र की राजनीति में रहे हों, चाहे केंद्र की राजनीति में रहे हों, उन्होंने कभी किसी की व्यक्तिगत रूप से आलोचना नहीं की।
सबको अपना प्रेम और आशीर्वाद दिया। सच्चे अर्थों में उनका व्यक्तित्व लोकनायक का रहा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए वह एक प्रेरणा पुरुष हैं। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हमने हमेशा उन्हें संघर्ष के दिनों में भी मुस्कुराते देखा है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ