जौनपुर: ट्रेन में यात्रियों से तांडव मचा रही किन्नर को पुलिस ने पकड़ा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज कर किया चालान
शाहगंज जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व ट्रेन में पैसा मांगते समय यात्रियों से गाली-गलौज करने व प्लेटफार्म पर यात्रियों को परेशान करने की शिकायत यात्रियों द्वारा मिलने पर आरपीएफ ने एक अर्धनारी को गिरफ्तार रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुसुम ब्रााहिमपुर गांव निवासी अखिल उर्फ शिवानी (20) पुत्र गुलाब चंद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अकबरपुर की तरफ से आ रही ट्रेन में च़ढकर यात्रियों से पैसा वसूल करती थी। यात्रियों द्वारा पैसा न देने पर उनके साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करती थी। जिसकी शिकायत यात्रियों ने स्थानीय आरपीएफ को दिया। मंगलवार की शाम ट्रेन में पैसा यात्रियों से वसूल कर प्लेटफार्म पर भी यात्रियों के साथ पैसा मांगते समय यात्रियों से गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर आरपीएफ ने आरोपी किन्नर को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


