जौनपुर: स्कूल बस पलटी, बाल बाल बचे विद्यार्थी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। बुधवार की सुबह चंदवक बाजार से पांच सौ मीटर की दूरी पर खिलयाखास में संचालित एक निजी विद्यालय की स्कूल बस मनियारेपुर गांव में असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। बस में लगभग चालीस बच्चें सवार थे। बस चालक सतिराम यादव चला रहा था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बस विभिन्न स्थानों से करीब चालीस बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। विद्यालय से पांच सौ मीटर पहले करीब आठ बजे मनियारेपुर गांव में चालक की लापरवाही से बस असंतुलित हो सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गर्इं। शोर सुन ग्रामीण पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। संयोग अच्छा था कि बच्चों को चोटें नहीं आयीं। बस से बाहर निकाले गए बच्चें थोड़ी देर बाद सामान्य हो सके। इस संबंध में प्रिंसीपल विनय यादव ने बताया कि बरसात की वजह से बस असंतुलित हो पलट गई। गति काफी धीमी थी जिसकी वजह से बच्चों को चोट नहीं आर्इं। सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सब ठीक हैं।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


