BREAKING

जौनपुर: मवेशी तस्कर पशु समेत वाहन छोड़ फरार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मवेशी तस्कर पशु समेत वाहन छोड़ फरार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के बभनियांव गांव में पिकप में मवेशियों के मुंह गर्दन पैर बांध कर वध के लिए ले जा रहे आठ पशुओं को ग्रामीणों की मदद से मीरगंज जंघई चौकी पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। जबकि चालक मौका देखकर पुलिस के पहंुचने से पहले चकमा देकर फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मछलीशहर जंघई गोधना मार्ग से नेउरापार होते हुए वध के लिए आये दिन पुलिस की आंखों में धूल झोंककर गोवंश वाहनों में ठूंस कर प्रयागराज हडि़या की ओर पशु तस्कर ले जाते हैं। बीतिरात भी टाटा पिकप में गोवंश वध के लिए पशु तस्कर ले जा रहे थे। किन्तु बभनियांव गांव के पास बरमबाबा के पास गोवंशों से लदी पिकप गाड़ी का एक्सल पहिया टूट गया। जिससे वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। सुबह खेत की तरफ गए ग्रामीणों की नजर सड़क पर खड़ी पिकप गाड़ी पर पड़ी तो पिकप गाड़ी का एक्सल पहिया टूटा था। गाड़ी हिलता देख खोलकर देखा तो पिकप में लदे मवेशियों को देख पूरा मामला समझ पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहंुचे चौकी प्रभारी जंघई रामबिलास वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस के आला अधिकारीयो को सूचना दी। मवेशियों को अगल बगल के किसानो व गौशाला में सुपुर्द किया गया है तथा वाहन को पुलिस पकड़ कर थाने लाकर अज्ञात चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ पशुक्रुरता व गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि ग्रमीणों से सूचना मिली थी। आठ मवेशी समेत वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अज्ञात तस्करों की खोज की जा रही है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें